{"_id":"69c58f6f8ba8bd417b00041f","slug":"amarnath-yatra-first-puja-on-june-29-preparations-for-the-yatra-begin-on-july-17-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: 29 जून को प्रथम पूजन और 17 जुलाई से यात्रा की तैयारी, प्रशासनिक गतिविधियां तेज; रूट पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: 29 जून को प्रथम पूजन और 17 जुलाई से यात्रा की तैयारी, प्रशासनिक गतिविधियां तेज; रूट पर मंथन
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
सार
यात्रा से पहले 29 जून को प्रथम पारंपरिक पूजन होना है और यात्रा 17 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, तिथियों की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर श्राइन बोर्ड से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू दी गई हैं। यात्रा से पहले 29 जून को प्रथम पारंपरिक पूजन होना है और यात्रा 17 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, तिथियों की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।
Trending Videos
प्रशासन ने यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बैठकों का दौर जारी है। यात्रा के बीच पड़ने वाले संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा मार्ग पहलगाम और बालटाल पर मरम्मत कार्य तेज कर दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लंगर स्थलों, पेयजल, शौचालय और ठहरने की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेडिकल कैंप और एंबुलेंस सेवाओं की भी संख्या बढ़ाई जा रही है।
बेहतर प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने पर फोकस
हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं। ऐसे में प्रशासन का फोकस इस बार भी बेहतर प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने पर है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके।