सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir's youth are ahead of Jammu in pursuing higher education

Jammu vs Kashmir: उच्च शिक्षा लेने में जम्मू से आगे हैं कश्मीर के युवा, छात्र संख्या में दिखा बड़ा अंतर

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 27 Mar 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

कश्मीर संभाग में जम्मू के मुकाबले अधिक छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जबकि जम्मू में विश्वविद्यालयों की संख्या ज्यादा है।

Kashmir's youth are ahead of Jammu in pursuing higher education
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में नौजवानों को आला तालीम मुहैया कराने के लिए एक-दो नहीं बल्कि कुल 11 विश्वविद्यालय हैं। इनमें दो केंद्रीय विश्वविद्यालय व दो केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हैं। इसमें 6 विवि. जम्मू और पांच कश्मीर संभाग में है।

Trending Videos


यानी जम्मू में एक विश्वविद्यालय ज्यादा है लेकिन आंकड़े बताते हैं कि तालीम लेने वाले नौजवानों की संख्या कश्मीर संभाग में ज्यादा है। जम्मू संभाग स्थित जम्मू विश्वविद्यालय में कुल छात्र 3946 अध्ययनरत हैं जिसमें 64 बाहर के हैं। इसी क्रम में क्लस्टर विश्वविद्यालय में कुल 16711 छात्र में 69 बाहर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा में 796 छात्र में बाहर के 332 और बाबा बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय राजौरी में पंजीकृत कुल छात्र 2401 में 41 अन्य प्रदेशों के हैं।
साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में 3372 में 1188 छात्र बाहर के रहने वाले हैं। अब जरा कश्मीर के संभाग में मौजूदा विश्वविद्यालयों में छात्रों की संख्या पर नजर डालें तो नतीजे हैरान करने वाले हैं। कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर में कुल 12002 छात्रों में 133 बाहर के हैं।

क्लस्टर विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 16179 में अन्य प्रदेशाें के 08 छात्र हैं। दो विदेशी भी छात्र हैं। इस्लामिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अवंतीपोरा में कुल छात्र 4827 में बाहर के 58 जिसमें 01 विदेशी है। इसी प्रकार केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर में पढ़ने वाले 2592 छात्रों में बाहर के 599 हैं।

कृषि व प्रौद्योगिकी की पढ़ाई में भी कश्मीरी आगे
सामान्य डिग्री लेने के साथ ही कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की पढ़ाई में भी कश्मीरी युवा जम्मू से आगे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से संचालित शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कास्ट) जम्मू में कुल 1997 छात्र पंजीकृत हैं जिसमें बाहर के 364 में से 03 विदेशी भी हैं। इसके मुकाबले शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कश्मीर में 4959 छात्र पढ़ रहे हैं जिसमें बाहर के 609 में से 06 विदेशी विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed