सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   International Devi Museum to be built in Katra

Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board: कटड़ा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय देवी संग्रहालय, एलजी ने मांगे जनता के सुझाव

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 27 Mar 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी बोर्ड अंतरराष्ट्रीय देवी संग्रहालय बनाने जा रहा है और एलजी मनोज सिन्हा ने जनता से इसके लिए सुझाव मांगे हैं।

International Devi Museum to be built in Katra
कटड़ा मां वैष्णो देवी के दरबार का दृश्य
विज्ञापन

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा की अंतरराष्ट्रीय देवी संंग्रहालय बनाने की योजना है। एलजी मनोज सिन्हा ने अनूठा वैश्विक अध्यात्मिक स्थल बनाने के लिए लोगों से राय देने की अपील की है। बोर्ड के चेयरमैन एलजी सिन्हा की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इस संग्रहालय को अद्वितीय और समावेशी बनाने के उद्देश्य से भक्तों और आम जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। लोग पोर्टल www.smvdsbimog.org पर सुझाव साझा कर सकते हैं।

Trending Videos


बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय देवी संग्रहालय की स्थापना की दिशा में कदम उठाते हुए फरवरी में वेब इस पोर्टल का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य दुनिया भर के इतिहासकारों, विद्वानों, वास्तुकारों, संग्रहालय विशेषज्ञों और आध्यात्मिक साधकों को साझा मंच प्रदान करना है। बोर्ड ने संग्रहालय की परिकल्पना, डिजाइन और विषयवस्तु को अंतिम रूप देने के लिए विशेषज्ञों से सुझाव, विषयगत प्रस्ताव और अभिलेखीय संदर्भ आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रहालय स्थापना का उद्देश्य
श्राइन बोर्ड के अनुसार संग्रहालय का उद्देश्य आथ्यात्मिक शिक्षा के साथ मां शक्ति की आध्यात्मिक विरासत को सुनियोजित तरीके से संरक्षित करना है। यह संग्रहालय मां के शक्तिपीठों के एक भंडार के रूप में काम करेगा। प्राचीन परपंराओं और लोक कथाओं को भविष्य के लिए अभिलेखित व संरक्षित किया जाएगा। यहां हर शक्तिपीठ से जुड़ी देवी की अनूठी प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।

शिक्षा, जागरूकता व पर्यटन का केंद्र
यह संग्रहालय तीर्थयात्रियों को पौराणिक शक्तिपीठों की उत्पत्ति की कहानी के बारे में थ्रीडी मॉडल पर शिक्षित करेगा। उन्हें एक आभासी अनुभव देने की कोशिश की जाएगी। भक्तों और पर्यटकों को आकर्षित करके धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना इस केंद्र का उद्देश्य है।

शाश्वत परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण
यह संग्रहालय भक्तों और ज्ञान के जिज्ञासुओं, दोनों की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। यह विरासत को संरक्षित करने और भारत की शाश्वत परंपराओं को समकालीन तथा वैश्विक रूप से प्रासंगिक तरीके से प्रस्तुत करने के प्रति श्राइन बोर्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल, जम्मू-कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed