{"_id":"6a55529f71002489fa08275c","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jmu1062-960346-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू से हर हर महादेव के जयकारों \nके साथ 7,754 और तीर्थयात्री रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू से हर हर महादेव के जयकारों के साथ 7,754 और तीर्थयात्री रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक 2.52 लाख से अधिक कर चुके पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अमरनाथ यात्रा में सोमवार को भी आध्यात्मिक उत्साह देखने को मिला। तड़के बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवती नगर यात्री निवास से बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष के बीच 7,754 तीर्थयात्री रवाना हुए। अब तक पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 2.52 लाख पार कर चुका है।
तीर्थयात्रियों का 12वें जत्थे में 5,383 पुरुष, 2,071 महिलाएं, 222 साधु, 58 साध्वियां, 16 बच्चे और चार ट्रांसजेंडर श्रद्धालु शामिल हैं। ये सभी 303 वाहनों के काफिले में बालटाल और पहलगाम के बेस कैंपों के लिए रवाना हुए। बालटाल जाने वाले काफिले में 133 वाहनों में 2,896 तीर्थयात्री सवार थे। यह जत्था तड़के 3:30 बजे रवाना हुआ। इसके बाद पहलगाम जाने वाले काफिले में 170 वाहनों में 4,858 तीर्थयात्री सवार हुए। जत्था तड़के 4:05 बजे रवाना हुआ। वार्षिक तीर्थयात्रा के प्रारंभ से लेकर अब तक भगवती नगर यात्री निवास से 87,701 तीर्थयात्री प्रस्थान कर चुके हैं।