{"_id":"6a5552b785c2d5f0c40d7626","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jmu1062-960502-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने \nके लिए स्टेट मूवमेंट ने लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए स्टेट मूवमेंट ने लिया संकल्प
विज्ञापन
महाराजा हरि सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष जम्मू को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का संकल्प लेते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के समक्ष सोमवार को जम्मू स्टेट मूवमेंट ने संकल्प दिवस मनाया। जम्मू स्टेट मूवमेंट के बैनर तले सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, राजनीतिक एवं नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि एक मंच पर एकत्र हुए। जम्मू को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण एवं सांविधानिक तरीके से संयुक्त संघर्ष करने का संकल्प लिया।
दीपक सिंह ने बताया कि 13 जुलाई जम्मू-कश्मीर के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन से तत्कालीन महाराजा हरि सिंह और जम्मू के हितों के विरुद्ध ऐसे घटनाक्रम शुरू हुए जिनके प्रभाव आज भी जम्मू के लोगों को झेलने पड़ रहे हैं। आज सभी संगठनों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया है कि जम्मू के सम्मान, स्वाभिमान, समान अधिकार तथा जम्मू को राज्य का दर्जा दिलाने तक लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह जम्मू की क्षेत्रीय आकांक्षाओं, विकास संबंधी आवश्यकताओं और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जम्मू को राज्य का दर्जा देने पर गंभीरतापूर्वक विचार करे। इस दौरान मनीष कुमार सैनी, अजय सिंह सैनी, डॉ. सुशील कुमार भोला, मनीष साहनी, मुकेश सिंह, डॉ. रणधीर सिंह परिहार आदि माैजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
ये संस्थाएं और संगठन बने सहभागी
ऑल इंडिया राजपूत एकता मंच, मिशन जम्मू स्टेट, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), युवा राजपूत सभा, मूवमेंट कल्कि, हिंदू वाहिनी, शाश्वत हिंदू तथा महाजन बिरादरी सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं नागरिक संगठनों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया।