फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC to protest for full statehood on 20th NC government to threaten arrest if permission is not granted in Jam

Jammu: पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए 20 को एनसी का प्रदर्शन, अनुमति नहीं मिली तो एनसी सरकार देगी गिरफ्तारी

Tue, 14 Jul 2026 05:08 AM IST
Digvijay Singh राकेश शर्मा, अमर उजाला, जम्मू
राकेश शर्मा, अमर उजाला, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 05:08 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए यदि अनुमति नहीं मिली तो मुख्यमंत्री समेत नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सभी विधायक गिरफ्तारी देंगे। 

विज्ञापन
NC to protest for full statehood on 20th NC government to threaten arrest if permission is not granted in Jam
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए यदि अनुमति नहीं मिली तो मुख्यमंत्री समेत नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सभी विधायक गिरफ्तारी देंगे। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अनुमति न मिलने की स्थिति में भी दिल्ली जाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदर्शन की अनुमति को लेकर एनसी ने 16 जुलाई तक इंतजार करने का फैसला किया है। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि कार्यक्रम से कुछ दिन पहले मंजूरी मिल सकती है। हालांकि, अनुमति में लगातार हो रही देरी के बीच गिरफ्तारी देने और बिना अनुमति प्रदर्शन करने जैसे विकल्पों पर भी रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली प्रदर्शन से पहले एनसी के सामने दूसरा बड़ा सवाल विपक्षी दलों के समर्थन का है। पार्टी अध्यक्ष की ओर से 52 राजनीतिक दलों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पत्र भेजे गए हैं लेकिन अब तक किसी भी दल ने औपचारिक सहमति नहीं दी है। इनमें जम्मू-कश्मीर सरकार की सहयोगी कांग्रेस भी शामिल है। इंडिया गठबंधन के दलों की ओर से भी अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है। एनसी नेताओं का कहना है कि पूर्ण राज्य के दर्जे के मुद्दे पर पार्टी अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है और अनुमति मिले या न मिले, कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी विधायक दिल्ली जाएंगे। बिना अनुमति प्रदर्शन पर गिरफ्तारी देनी पड़ी तो गिरफ्तारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इजाजत में क्यों आ सकती है दिक्कत
जम्मू-कश्मीर सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संभावनाओं के तहत बेहद संवेदनशील है। यहां के मुख्यमंत्री और सरकार दिल्ली में प्रदर्शन करते हैं तो यह बड़ा मुद्दा होगा। अंतरराष्ट्रीय जगत की नजरें जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रदर्शन और इसके बाद भारत सरकार के फैसले पर रहेंगी। प्रदर्शन से भारत की छवि पर असर पड़ने की संभावना है। नेशनल कॉन्फ्रेंस की बैठकों में दिल्ली प्रदर्शन में मंजूरी को लेकर हो रही देरी को अब इस नजरिए से भी देखा जा रहा है।

प्रदर्शन के लिए एनसी तैयार
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जंतर-मंतर में प्रदर्शन की मंजूरी के लिए पत्र भेजा है। अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है। संभावना है कि 16 जुलाई तक प्रदर्शन की मंजूरी मिल जाए। मंजूरी मिलने के बाद प्रदर्शन को लेकर अगला कदम तय किया जाएगा। फिलहाल, मंजूरी मिलने का इंतजार चल रहा है। पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर एनसी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।-इमरान नबी डार, प्रवक्ता एनसी (कश्मीर)


गिरफ्तारी देने के लिए भी तैयार
दिल्ली प्रदर्शन से पहले केंद्र सरकार एनसी से डर रही है। कॉकरोज जनता पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति दी गई है लेकिन एनसी के आवेदन पर गौर नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन की अनुमति मिलती है तो सभी विधायक और सहयोगी दल प्रदर्शन में शामिल होंगे लेकिन मंजूरी नहीं मिलती है तो भी एनसी के नेता पूर्ण राज्य की मांग पर दिल्ली में प्रदर्शन करने जाएंगे। इसके लिए गिरफ्तारी देने के लिए भी तैयार हैं।
-रतन लाल गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष (जम्मू)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed