फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Battery car service at Vaishno Devi is running smoothly while helicopter service faced intermittent disruption

Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी में बैटरी कार सेवा शुरू, हर दिन 21 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे मां के दरबार

Thu, 13 Aug 2026 09:29 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 09:29 AM IST
सार

Vaishno Devi: मौसम में सुधार के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बैटरी कार मार्ग श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दी है। जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

विज्ञापन
Battery car service at Vaishno Devi is running smoothly while helicopter service faced intermittent disruption
मां वैष्णो का दरबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में सुधार होने के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने बुधवार सुबह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग को फिर से खोल दिया। मार्ग खुलते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली और बैटरी कार सेवा सुचारू होने से भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली।

विज्ञापन

बुधवार को कटड़ा और आसपास के इलाकों में धूप खिली रही, हालांकि त्रिकुटा पर्वत पर बादल छाने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा बीच-बीच में प्रभावित हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद यात्रा के अन्य सभी प्रमुख मार्ग खुले रहे और घोड़ा, पिट्ठू, पालकी जैसी सेवाएं भी लगातार मिलती रहीं। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 16 हजार से 21 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार शाम पांच बजे तक करीब 15 हजार और मंगलवार को लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई।

विज्ञापन

बरसात के मौसम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर श्राइन बोर्ड का आपदा प्रबंधन दल, प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान हर स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं ताकि देश भर से आने वाले भक्त सुरक्षित और सुगम तरीके से मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed