{"_id":"6a7cdfdc429ff747660e7ca1","slug":"independence-day-traffic-news-jammu-news-c-10-jmu1059-985533-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस : बदलेगी यातायात \nव्यवस्था, 29 जगहों पर पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस : बदलेगी यातायात व्यवस्था, 29 जगहों पर पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमए स्टेडियम में मुख्य समारोह, शहर के कई हिस्सों में वाहनों के रूट बदलेंगे
कठुआ, सांबा, उधमपुर, श्रीनगर, कटड़ा, डोडा, बनिहाल, राजोरी और पुंछ से आने वाली बसों के लिए भी डायवर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 15 अगस्त को एमए स्टेडियम में समारोह के दौरान कई मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहनों को तय वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। प्रतिभागियों, दर्शकों, विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए कुल 29 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
कठुआ, सांबा, श्रीनगर, उधमपुर, कटड़ा, डोडा, बनिहाल, राजोरी, पुंछ, आरएस पुरा, मीरां साहिब, बिश्नाह, गंग्याल से जम्मू आने वाली बसों और मिनी बसों को समारोह स्थल की ओर आने की अनुमित नहीं होगी। इन वाहनों को कुंजवानी चौक, ट्रैफिक कंट्रोल पोस्ट नगरोटा, नरवाल, बाग-ए-बाहु क्रॉसिंग, सतवारी चौक, मुख्य स्टॉप गांधी नगर, एशिया क्रॉसिंग, चौथे तवी पुल, भगवती नगर रोटरी, बक्शी नगर और कैनाल हेड पर डायवर्जन की व्यवस्था की है।
शहर के दक्षिणी हिस्से से आने वाली बसें एशिया चौक, बिक्रम चौक, तवी पुल और मंदिर मस्जिद प्वाइंट होते हुए राइट बैंक तवी रिवर फ्रंट की पार्किंग तक पहुंचेंगी। शहर के उत्तरी हिस्से से रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या दक्षिणी जम्मू जाने वाले लोग इंदिरा चौक, जेपी चौक, विवेकानंद चौक और गुज्जर नगर पुल होकर जा सकेंगे। अखनूर, तालाब तिल्लो और प्लौड़ा जाने वालों को भगवती नगर या कैनाल हेड से चौथे तवी पुल जाने की सलाह दी गई है।