{"_id":"6a7cdf9ce6d9f586600c184f","slug":"painting-pradarshani-jammu-news-c-10-jmu1059-985586-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रूस, मलेशिया समेत पांच देशों के \nकलाकारों की पेटिंग ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रूस, मलेशिया समेत पांच देशों के कलाकारों की पेटिंग ने मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मलेशिया के सुजली इब्राहिम, पोलैंड की ईवा, रूस की एंटीपिना की कलाकृतियां प्रदर्शनी में शामिल
- थाईलैंड की बंडिता वोरासी और तुर्किये की डॉ. मुबेरा के चित्र भी बने आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के कला प्रेमियों को इन दिनों विभिन्न देशों के चर्चित चित्रकारों की कलाकृतियों को एक छत के नीचे देखने का अवसर मिल रहा है। कला केंद्र ने आर्टफोर्ट चंडीगढ़ के सहयोग से संस्कार चंद आर्ट गैलरी में अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी लगाई है। यह प्रदर्शनी बुधवार दूसरे दिन भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
प्रदर्शनी में भारत के साथ पोलैंड, रूस, मलेशिया, थाईलैंड और तुर्किये के कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इसमें मलेशिया के सुजली इब्राहिम, पोलैंड की ईवा, रूस की एंटीपिना दरिया, थाईलैंड की बंडिता वोरासी और तुर्किये की डॉ. मुबेरा बुलबुल की पेंटिंग शामिल हैं। देश के विभिन्न राज्यों और जम्मू-कश्मीर के कलाकारों की रचनाओं को भी स्थान दिया गया है। यह प्रदर्शनी स्व. गोबिंद कौर की स्मृति में लगाई गई है जिन्हें जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मूर्तिकार के रूप में याद किया जाता है। प्रदर्शनी में जम्मू की चित्रकार महुआ गुप्ता की कलाकृतियां भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। महुआ ने बताया कि उनकी चित्रकला में प्रकृति, महिलाओं और सकारात्मक सोच से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है। उनका प्रयास चित्रों के माध्यम से दर्शकों तक प्रकृति की सुंदरता और सकारात्मकता का संदेश पहुंचाना है। प्रदर्शनी में उनका एक नया चित्र भी शामिल किया गया है।