फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: आज बिजली विभाग के कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, कामकाज रहेगा ठप

विज्ञापन
protest news
छह अधिकारियों को निलंबित करने का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली विभाग में छह अधिकारियों को निलंबित करने के विरोध में कर्मचारी वीरवार को हड़ताल पर रहेंगे। स्थायी और अस्थायी कर्मचारी काम नहीं करेंगे। हालांकि एमडी को 48 घंटे का समय दिया गया था। इसके बावजूद निलंबन आदेश वापस नहीं लिया गया है। जम्मू-कश्मीर पावर इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सचिन टिक्कू ने बताया कि एमडी की ओर से जारी आदेश में छह अफसरों को सस्पेंड किया गया है। इन अफसरों ने बिजली चोरी होने पर कार्रवाई की है। एफआईआर दर्ज करवाई है। इस पर ग्राहकों ने भी प्राथमिकी दर्ज करवाई है। अब कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है। यह सरासर अन्याय है। टिक्कू ने कहा कि रिकॉर्ड से पता चलता है कि डिफाल्टर्स (नियम तोड़ने वालों) के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस पर कर्मचारियों को निलंबित करना अनुचित है। आदेश को वापस लेना चाहिए। हड़ताल में अस्थायी कर्मचारी, नियमित कर्मचारी भाग लेंगे।

--------
बिजली गुल होने पर आ सकती है परेशानी
बिजली गुल होने पर परेशानी आ सकती है। कर्मियों की हड़ताल से फाॅल्ट ठीक होने में भी समय लग सकता है। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण इलाकों में आ सकती है। कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहेगा। जरूरी आदेश जारी नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed