फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security news

Jammu News: सुरक्षा कड़ी, सतवारी, बस स्टैंड, बाहु फोर्ट, समेत कई इलाकों में विशेष नाके

विज्ञापन
Security news
- एसओजी और पुलिस की टीमों ने डाग स्क्वायड के साथ चलाया सघन तलाशी अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस और एसओजी की टीमें शहर के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच कर रही हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

बुधवार को सतवारी, बस स्टैंड, बाहु फोर्ट, नवाबाद, गंग्याल सहित शहर के अन्य इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने डाग स्क्वायड की मदद से सार्वजनिक स्थानों, वाहनों और आसपास के क्षेत्रों की जांच की। पुलिस ने प्रमुख बाजारों, यातायात वाले मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। नाकों पर पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही संदिग्ध लगने वाले वाहनों की तलाशी ले रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में आने-जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed