{"_id":"6a7cdf41c687d41ff50661ea","slug":"sports-news-jammu-news-c-336-1-ja11001-102132-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बैडमिंटन में डॉ. नूर ने विशाल को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बैडमिंटन में डॉ. नूर ने विशाल को किया पराजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विवि में टूर्नामेंट, कर्मियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के बीच खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। कैंपस स्पोर्ट्स कमेटी के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। बुधवार को बैडमिंटन पुरुष वर्ग में डॉ. नूर उल असरार ने विशाल शर्मा को 21-19 हराया।
विशाल सूडान ने सुमित कपूर को 21-10 के अंतर से मात दी। निरंजन सिंह ने शशि कुमार को 21-05 और शांतुल रैना ने सुरेश टाक को 21-04 से पराजित किया। महिला वर्ग में आकांक्षा रैना ने पूजा मन्हास को 21-03 और कोमल बख्शी ने शाजिया अख्तर को 21-10 से हराया। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में डॉ. राजेश कुमार ने डॉ. तरसेम सिंह, सुरेश टाक ने विशाल सूडान और आशुतोष वर्मा ने विशाल शर्मा को 2-0 से हराया। महिला वर्ग में आकांक्षा रैना ने डॉ. समिता वधेरा को 2-0 से शिकस्त दी।
-- -- -- -
कैरम में निरंजन ने राजेश को दी मात
कैरम स्पर्धा पुरुष वर्ग में निरंजन सिंह ने डॉ. राजेश कुमार, राजेश कुमार ने राकेश चौधरी, करण कुमार ने रमेश लाल और राजेश कुमार ने प्रिंस प्रताप सिंह को हराया। महिला वर्ग में शाजिया अख्तर ने डॉ. चिन्मोयी महाराणा, कोमल बख्शी ने सोनिका शर्मा और पिंकी बजाज ने पूजा मन्हास को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।