सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bike rally

Jammu News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जम्मू में जश्न, बाइक रैली निकाली

विज्ञापन
bike rally
गोमट बाजार से भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से निकल गई बाइक रैली । संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की मेगा बाइक रैली, महिलाओं के आरक्षण के समर्थन में दिखा जोश
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जम्मू में रविवार को जश्न मनाया गया। मेगा बाइक रैली नारी ऑन व्हील्स में हक पाने की खुशी दिखी। रैली का शुभारंभ मुबारक मंडी भाजपा प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ ने किया।
भाजपा महिला इकाई, महिला मोर्चा ने रैली महिलाओं के लिए 33% आरक्षण और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रति समर्थन जताने और महिला सशक्तीरण का संदेश देने के लिए निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में महिला बाइकर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारत माता की जय तथा नारी शक्ति जिंदाबाद जैसे नारे लगातीं वे मुबारक मंडी से प्रेस क्लब के लिए निकलीं।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सेठी, महासचिव संजीता डोगरा, जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेश गुप्ता, विधायक युद्धवीर सेठी, विधायक देवयानी राणा, विधायक शगुन परिहार, प्रदेश प्रवक्ता रजनी सेठी, पूर्णिमा शर्मा और महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा महाजन भी माैजूद रहीं। महिला मोर्चा की महासचिव उर्वशी गुप्ता के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
---------

हमारी शान हैं बेटियां, अब उनके हाथों में कमान देने का वक्त : चुघ
चुघ ने कहा कि अब वक्त है कि बेटियां देश की कमान संभालें। फैसलों में उनकी भागीदारी हो वे निर्णायक भूमिका में हों। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पगड़ी हमारी शान होती है उसी तरह से आज इन बेटियों के मस्तक पर पगड़ी है। ये बेटियां इन्हीं पगड़ियों की तरह हमारी आन-बान और शान हैं। उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किया गया एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया।
--------

हमारी एकता का प्रतीक
प्रिया सेठी ने रैली को महिलाओं की जागरूकता और एकता का प्रतीक बताया। संजीता डोगरा ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर गर्व जताते हुए कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed