{"_id":"69dc0ba8e0e36fec07063615","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jmu1062-885388-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संगठित ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संगठित ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यापारियों और भवन निर्माण सामग्री सप्लायर को निशाना बनाकर करते थे ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। व्यापारियों और भवन निर्माण सामग्री सप्लायर को निशाना बनाकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दोमाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकुश बसूर निवासी रिहाड़ी कॉलोनी और अजय सोढ़ी निवासी जवाहर नगर न्यू प्लॉट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनियोजित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे। लगातार निर्माण सामग्री व इलेक्ट्रिकल सामान के व्यापारियों को अपना शिकार बना रहे थे। इससे पहले भी इनके खिलाफ थाना जानीपुर और दोमाना में चार एफआईआर दर्ज हैं।
एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगी होने की संभावना है। आरोपियों में एक खुद को असली खरीदार बताकर सप्लायर से संपर्क करता था जबकि दूसरा उसी समय किसी वास्तविक ग्राहक से तालमेल बनाता। सामान डिलीवर होते ही आरोपी असली ग्राहक से पैसे वसूल लेते और सप्लायर को भुगतान किए बिना मौके से फरार हो जाते। इस तरह एक ही सौदे में दोनों पक्षों को चूना लगाते थे। दोनों आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस पोस्ट पौनीचक की टीम ने तकनीकी और जमीनी स्तर पर निगरानी कर आखिरकार उन्हें ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos