सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus is like third world war, said District Deputy Commissioner Srinagar jammu kashmir

कोरोना तीसरा विश्व युद्ध है, गुजर जाने के बाद सभी को जीवनदान मिल जाएगाः जिला उपायुक्त श्रीनगर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 23 Mar 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus is like third world war, said District Deputy Commissioner Srinagar jammu kashmir
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जिला उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि भयभीत होने के बजाय स्थिति को काबू में पाने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। यह तीसरा विश्व युद्ध है। इसके गुजर जाने के बाद सभी को जीवनदान मिल जाएगा।

Trending Videos


जिला उपायुक्त ने कई ट्वीट कर लोगों को यात्रा हिस्ट्री बताने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि, इसकी मदद से इस रोग पर नियंत्रण पाने में काफी हद तक मदद मिलेगी। ट्वीट किया कि यूएस से आने वाली एक छात्रा ने खुद को बांग्लादेश से आना बताया और बाबू ने पासपोर्ट देखे बिना उसे रूम आवंटित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व में यूएस कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित तीसरा देश है। एक अन्य ट्वीट में कहा कि मॉरीशस, दुबई व कजाकिस्तान से आने वाले चार यात्रियों ने यात्रा हिस्ट्री बताने से इनकार किया। आईटी टीम ने तत्काल इसे ढूंढ निकाला।

ट्वीट किया कि बांग्लादेश में एक ही मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले दो भाइयों में से एक फ्लाइट से उतरते ही एकांतवास में चला गया, जबकि दूसरा भाई सड़क मार्ग से होते हुए घर पहुंच गया। सतर्क पड़ोसियों की सूचना पर उसे एकांतवास में रखा गया है।

पिछले तीन दिनों में बांग्लादेश, लद्दाख, बैंकाक, दुबई, कंबोडिया, यूके से आने वाले 1196 यात्रियों को 24 एकांतवास केंद्रों में शिफ्ट किया गया है। एक अन्य ट्वीट में कहा कि सुहैल बुखारी नामक कारोबारी ने अपने 48 बेड के आलीशान होटल के किसी भी प्रकार का उपयोग करने के लिए चाबी सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed