सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Couple suicide by jumping in front of train, bodies sent to GMC

परिवार नहीं माना तो मौत को चुना: प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शव GMC भेजे गए, सुसाइड नोट बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 23 Feb 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे।

Couple suicide by jumping in front of train, bodies sent to GMC
युवकी और युवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू के बिश्नाह निवासी कर्ष भगत (26) और मीरां साहिब की मधुबाला (25) एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का सपना देख रहे थे। दोनों शादी कर एक होना चाहते थे लेकिन उनके इस रिश्ते के बीच परिवार और समाज की पुरानी सोच दीवार बनकर खड़ी हो गई। दोनों ने समाज के ताने-बाने से हारकर मौत को गले लगा लिया।

Trending Videos


दोनों ने बाड़ी ब्राह्मणा में रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर जम्मू से पटना जाने वाली ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी की। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सूत्रों के अनुसार दोनों ने अपने-अपने परिजन को मनाने की हर संभव कोशिश की लेकिन जब रूढ़िवादी बेड़ियां नहीं टूटीं तो उन्होंने साथ जीने के बजाय साथ मरने का आत्मघाती फैसला कर लिया। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि खुदकुशी करने से पहले दोनों काफी देर तक रेलवे ट्रैक के पास घूमते रहे। शाम ढलते ही जैसे ही जम्मू से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस आती दिखी तो उन्होंने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पलक झपकते ही दोनों की जीवन लीला समाप्त हो गई। रविवार शाम को दोनों के शव बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर रतनू चक इलाके में पिलर नंबर 91 के पास पड़े मिले।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया है। देर रात तक परिवार के सदस्य भी जीएमसी अस्पताल में नहीं पहुंचे थे। 

बाड़ी ब्राह्मणा में महिला ने फंदा लगाया
थाना क्षेत्र बड़ी ब्राह्मणा में रविवार को एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पम्मी देवी (34) पत्नी गोविंद कुमार मूल निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) जो वर्तमान में वार्ड नंबर 12 काठी मोड़, रेलवे स्टेशन बाड़ी ब्राह्मणा के पास जगदेव राज पुत्र धूनी चंद के प्लॉट में बनी झुग्गी में रह रही थीं। सुबह लगभग 11:30 बजे फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बाड़ी ब्राह्मणा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

बिश्नाह में झगड़े के बाद पत्नी गई थी थाने, पति ने लगा लिया फंदा
जिंदड खुर्द में रविवार को 34 वर्षीय युवक कमल कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगा लिया। कमल शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। कमल का पत्नी के साथ रविवार को किसी बात पर झगड़ा हुआ था। कमल की पत्नी अपने माता-पिता के साथ बिश्नाह थाने में शिकायत करने गई थी। इसके बाद कमल को फंदे पर देखा गया। कमल के भाई ने उसको फंदे से उतार कर बिश्नाह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया। सोमवार को मृतक कमल कुमार का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र में काम करने गए युवक की मौत
महाराष्ट्र के नासिक में ढाबे पर काम करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंदर कुमार (28) निवासी सत्या गांव के रूप में हुई है। मामले में परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पिता अशोक कुमार ने बताया कि लगभग दो महीने पहले बेटा महाराष्ट्र में काम करने गया था। 20 दिन पहले उसकी मौत हो गई, जिसका कारण हार्ट अटैक बताया गया।

परिवार को बिना सूचना दिए ही शव का पोस्टमार्टम कर घर भेज दिया गया। परिजन के अनुसार सुरिंदर ने अंतिम बातचीत में बताया था कि उसका सहकर्मियों के साथ झगड़ा हुआ है। बाद में सूचना मिली कि रात दो बजे उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। यही नहीं, रामनगर के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस शिकायत तक दर्ज नहीं कर रही। परिवार ने प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed