{"_id":"699b6c89d8e3efb8bb08ee0e","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103465-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांसद जुगल किशोर ने गांव इंदिरा नगर का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांसद जुगल किशोर ने गांव इंदिरा नगर का दौरा किया
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
मीरा साहिब सांसद जुगल किशोर शर्मा का स्थानीय लोग ज्ञापनपत्र देते हुए स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने रविवार को मीरां साहिब क्षेत्र के गांव इंदिरा नगर का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना तथा उन्हें जल्द हल करवाने का विश्वास दिलाया। इससे पहले गांव में पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट देवराज शर्मा की अध्यक्षता में सांसद जुगल किशोर शर्मा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया गया।
भाजपा नेता एडवोकेट देवराज शर्मा ने कहा कि गांव इंदिरा नगर स्थित श्मशानघाट में महिलाओं के लिए स्नानागार की जरूरत है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं के बारे में भी संसद को जानकारी दी। इस मौके पर पीओजेके पहाड़ी डीपी अवेयरनेस फोरम ने सांसद जुगल किशोर शर्मा को एक ज्ञापन पत्र दिया जिसमें जम्मू संभाग में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर से पहाड़ी बोलने वाले विस्थापित लोगों को तुरंत एसटी टू स्टेटस देने की मांग की गई। क्षेत्र के युवाओं ने मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले पहाड़ी भाषी लोगों को पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की तर्ज पर अनुसूचित जनजाति का दर्जा दो दिए जाने की मांग को लेकर सांसद जुगल किशोर शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा गया।
सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी क्षेत्र में काफी विकास कार्य उनकी तरफ से करवाए गए हैं और आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में विकास कार्यों को जारी रखा जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा की मौजूदगी में सुना। इस अवसर पर जिला विकास परिषद सदस्य मीरां साहिब विद्या मोटन और ओम प्रकाश उपस्थित रहे।
Trending Videos