सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drone found inside school campus in Jammu; sent for forensic examination

Jammu Kashmir: जम्मू के स्कूल परिसर में मिला संदिग्ध ड्रोन, जांच के लिए भेजा गया फॉरेंसिक लैब

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 23 Feb 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू के डोमाना स्थित एक निजी स्कूल के परिसर में सोमवार को एक ड्रोन मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

Drone found inside school campus in Jammu; sent for forensic examination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू के डोमाना इलाके में स्थित एक निजी स्कूल के परिसर में सोमवार को एक ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन स्कूल के लॉन में पड़ा मिला।

Trending Videos


स्कूल के एक सुरक्षा गार्ड ने ड्रोन को देखा और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह ड्रोन खिलौना प्रतीत हो रहा है। पूरी सच्चाई जानने के लिए इसे फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, पुलिस ने सोमवार तड़के सांबा जिले के विजयपुर क्षेत्र के रख बड़ोतियां इलाके के पास एक निजी कार छीनने की घटना के बाद चार अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पंजाब नंबर की यह कार जम्मू की ओर जा रही थी, तभी बदमाशों ने उसे रोककर छीन लिया और रिंग रोड जम्मू की तरफ फरार हो गए।

घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और वाहन की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed