{"_id":"699b6ca917e1139b12062295","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101690-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रोजेक्ट अमृत के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान का चौथा चरण आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रोजेक्ट अमृत के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान का चौथा चरण आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
जियो पोता घाट पर सफाई करते विधायक मोहन लाल व निरंकारी मिशन के स्वयंसेवक
विज्ञापन
अखनूर में जियो पोता घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। संत निरंकारी मिशन ने जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट अमृत - ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण के तहत रविवार को अखनूर के जियो पोता घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन निर्देशानुसार देशभर के 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया।
अखनूर में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं सेवकों के साथ मिलकर घाट की सफाई में भाग लिया तथा लोगों से जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।
संत निरंकारी मिशन शाखा अखनूर के संयोजक चुन्नी लाल लोचन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मिशन का प्रयास है कि जल संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहे बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए। इस अवसर पर सेवादल संचालक परवीन कुमार, शाखा पंजग्रांई के मुखी बाबू राम, तिलक गुप्ता, अनिल मगोत्रा, अमन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सेवादल के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट अमृत का शुभारंभ वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणादायी शिक्षाओं के अनुरूप किया गया था। अभियान के माध्यम से नदियों, झीलों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है।
Trending Videos