{"_id":"699626d11297018f37058303","slug":"crime-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106607-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी बाजार में 50 किलो नकली मक्खन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी बाजार में 50 किलो नकली मक्खन जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग से आए लोग दुकानों और घर-घर जाकर बेच रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। पवित्र रमजान माह शुरू होते ही जिले में नकली मक्खन बेचने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए 50 किलो नकली मक्खन जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार कश्मीर के अनंतनाग जिले से कुछ लोग राजोरी शहर की दुकानों और मोहल्लों में घर-घर जाकर मक्खन बेच रहे थे। व्यापार मंडल के प्रधान राजेश गुप्ता को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए मक्खन बेचने वाले लोगों से संपर्क किया। उन्हें 50 किलोग्राम मक्खन लाने के लिए कहा। बिना समय गंवाए वे लोग मक्खन ले आए। इसी बीच प्रधान ने पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग को भी सूचित कर दिया। विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर तारिक महमूद टीम के साथ माैके पर पहुंचे। पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि अनंतनाग से आए कुछ लोग मक्खन बेच रहें हैं। प्राथमिक जांच में पाया गया कि मक्खन नकली और बहुत हल्की गुणवत्ता वाला है। विभाग ने मक्खन जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मक्खन बेचने वाले लोगों से आधार कार्ड लेकर जांच शुरू कर दी है।
-- -- -
रमजान में मक्खन का होता है ज्यादा प्रयोग
इस्लाम धर्म का पवित्र माह रमजान वीरवार से शुरू हो रहा है। इसमें मक्खन का बहुत अधिक प्रयोग होता है। मुस्लिम भाई जब शाम को रोजे का इफ्तार करते हैं तो मक्की की रोटी पर मक्खन लगाकर उसे खाते हैं। ऐसे में रमजान माह में मक्खन की डिमांड बढ़ जाती है।
Trending Videos