{"_id":"69caee07870be6596e0ec014","slug":"dead-body-held-samba-news-c-272-1-raj1001-106901-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चकली पुल के नीचे संदिग्ध \nहालात में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चकली पुल के नीचे संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजन ने शव सड़क पर रखकर हाईवे किया जाम, हत्या का आरोप
- जन्मदिवस मनाने घर से निकला था अमन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के चकली क्षेत्र में सोमवार सुबह 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक अमन शर्मा के छोटे भाई तरुण शर्मा ने बताया कि अमन राजोरी में कैमिस्ट शॉप पर काम करता था। रविवार को उसका जन्मदिन था और वह घर से जन्मदिन मनाने के लिए निकला था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन बंद पाया गया।
परिवार ने अपने स्तर पर अमन को तलाश करने का हर संभव प्रयास किया। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने चकली पुल के नीचे शव पड़ा देखा और गांववालों को बताया। पुलिस की मदद से शव की पहचान की गई। पुलिस ने तत्काल शव जीएमसी राजोरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिवार को सौंपा गया तो परिवार ने गांववालों के साथ मिलकर शव सड़क पर रखकर जम्मू-राजोरी हाईवे जाम कर दिया। परिवार ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारी डीसी को माैके पर पहुंचने की मांग करने लगे। परिजन ने बताया कि जिस स्थान से अमन का शव मिला है उससे कुछ मीटर दूर पुलिस का नाका है। पुलिस को कैसे पता नहीं चला कि शव को वहां किसने और कैसे फेंका। उन्होंने बताया कि जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए थे तो पुलिस ने भरोसा दिलाया था कि मामले की जांच कर माैत के कारणों का पता लगाया जाएगा। 10 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। करीब तीन घंटे प्रदर्शन के बाद असिस्टेंट कमिशनर जहांगीर खान माैके पर पहुंचे और परिजन को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन सड़क से हट गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू कर दी है।
Trending Videos