फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: शहर के चाैक-चाैराहों पर दिखेगी विकास की नई तस्वीर

विज्ञापन
development news
- बलिदान स्तंभ, ज्वेल चौक, बक्शी नगर, बाहु फोर्ट और कैनाल रोड चौक का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

- फैंसी लाइटों साथ होगा सौंदर्यीकरण, डिवाइडर भी संवारे जाएंगे, 3.06 करोड़ रुपये होंगे खर्च
अंकित कुमार मिश्र
जम्मू। मंदिरों के शहर को और अधिक सुंदर, आधुनिक और यातायात के अनुकूल बनाने के लिए जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड 3.06 करोड़ रुपये खर्च करेगा। शहर के पांच प्रमुख चौक-चौराहों में बलिदान स्तंभ चौक, ज्वेल चौक, बक्शी नगर, बाहु फोर्ट, कैनाल रोड चौक और डिवाइडरों के कायाकल्प का नया डिजाइन और बजट तैयार किया गया है। अगले छह महीनों के भीतर इन सभी व्यस्त और ऐतिहासिक चौकों का सौंदर्यीकरण पूरा कर लिया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ठीक छह महीने के भीतर इसे पूरा करने डेडलाइन है। इन चौकों के सुधरने से न केवल स्थानीय निवासियों को रोजाना के ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के सामने भी जम्मू की एक शानदार और आधुनिक छवि पेश होगी। इन पांचों व्यस्त क्षेत्रों में दिन-रात वाहनों का दबाव रहता है। नए डिजाइन में सड़कों की चौड़ाई और मोड़ को इस तरह से सुधारा जाएगा कि ट्रैफिक बिना रुके आसानी से निकल सके। बाहु फोर्ट और कैनाल रोड जैसे पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण रूटों पर विशेष तौर पर डोगरा कला और संस्कृति को दर्शाती कलाकृतियां भी लगाई जाएगी, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
विज्ञापन

-----
नए डिजाइन में यह खास
- ग्रीन बेल्ट और लैंडस्केपिंग : डिवाइडरों और चौकों के बीच के हिस्से को आकर्षक पौधों, रंग-बिरंगे फूलों और हरी घास से सजाया जाएगा।
- आधुनिक लाइटिंग : रात के समय शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन चौकों पर फव्वारे, एलईडी फ्लड लाइट्स और फसाड लाइटिंग लगाई जाएगी।
- हेरिटेज टच : बाहु फोर्ट और बलिदान स्तंभ जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थलों के आसपास के डिजाइन में डोगरा संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ : चौक चौराहे के रिडिजाइन में जेब्रा क्रॉसिंग, फुटपाथ और पैदल चलने वालों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।
------

जम्मू को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। 3.06 करोड़ रुपये की लागत से इन पांचों चौकों और डिवाइडर को नया लुक दिया जाएगा जिससे ट्रैफिक मैनेजमेंट भी बेहतर होगा और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। काम को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
- विवेक चोपड़ा, कार्यकारी अभियंता, जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed