फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: सिराह-सात्विक ने अंडर-11 गर्ल्स-बॉयज के खिताब जीते

विज्ञापन
sports news
- टेबन टेनिस : अक्षज ने अंडर-13 का खिताब अपने नाम किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जेके यूटी रैकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को युवा खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। कई खिताबों का फैसला हुआ और अलग-अलग आयु वर्गों में फाइनल में जगह पक्की की गई। दिन के स्टार खिलाड़ी सिराह और सात्विक रहे जिन्होंने बेहतरीन कौशल और निरंतरता दिखाते हुए अंडर-11 गर्ल्स और अंडर-11 बॉयज दोनों खिताब जीते। पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन ने जम्मू-कश्मीर टेबल टेनिस सर्किट में उनकी बढ़ती पहचान को उजागर किया। अंडर-13 बॉयज कैटेगरी में अक्षज ने कई शानदार जीत के बाद प्रतियोगिता जीती। उन्होंने दबाव में भी बेहतरीन तकनीक और संयम का प्रदर्शन किया। लड़कियों के वर्ग में अपना दबदबा बनाए रखते हुए मायरा ने अंडर-15, 17 और 19 कैटेगरी में फाइनल के लिए जगह बनाई। अंडर-15 का फाइनल उनकी छोटी बहन के खिलाफ होगा। अंडर-15 बॉयज इवेंट में समर देव बंसल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने फाइनल में कड़े मुकाबले वाले सात्विक निश्चल को हराकर खिताब जीता।

अंडर-11 लड़कियों के फाइनल में सिराह ने आध्या को 3-0 से हराया। अंडर-11 लड़कों के फाइनल सात्विक ने अनुष्ठान को 3-0 से पराजित किया। अंडर-13 के सेमीफाइनल में सिराह ने प्रिशा को 3-0, रिधिमी ने एलेना को 3-1 को, अंडर-13 लड़कों के फाइनल अक्षज ने सात्विक को 3-1, अंडर-15 लड़कों के सेमीफाइनल मायरा ने एलेना को 3-0, सिराह ने सृष्टि को 3-1, अंडर-15 लड़कों के सेमीफाइनल सात्विक ने अद्विक को 3-1, समर ने ईशान को 3-1 से हराया। पुरुषों के प्री-क्वार्टर फाइनल में आकाश ने प्रणित को 3-0, मानाय ने उन्नत को 3-0, नितिन ने अनिल को 3-1, अखिलेश ने लक्ष्य को 3-0 , सौरव ने मन्नत को 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed