{"_id":"6a53fe3148709af2fa014477","slug":"health-news-jammu-news-c-10-jmu1062-959313-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा के दौरान हृदय की सुरक्षा बेहद जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा के दौरान हृदय की सुरक्षा बेहद जरूरी
विज्ञापन
शहर में पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर में स्वास्थ्य शिविर में भाग लेते डॉ.सुशील शर्मा। श्रोत स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डॉ. सुशील ने राम मंदिर में स्वास्थ्य शिविर में दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी जम्मू में काॅर्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील शर्मा ने पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर में रविवार को स्वास्थ्य शिविर में शिरकत की। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दाैरान तीर्थयात्रियों को अपने हृदय के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।
उन्होंने शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की। यात्रा के दौरान अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाना होता है जहां पर हृदय की सुरक्षा के लिए ईसीजी जांच, क्लीनिकल जांच, मेडिकल सलाह अधिक महत्वपूर्ण है। डॉ. शर्मा ने कहा कि अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। तापमान में गिरावट, पानी की कमी से हृदय पर जोर पड़ता है। ऐसे यात्री जिनके अंदर कोरोनरी आर्टरी संबंधी बीमारियां, उच्च रक्तचाप, हार्ट फेलियर, शुगर की समस्या है उनको अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। हृदय स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान, वजन पर नियंत्रण, कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप पर नियंत्रण, तनाव कम करने के लिए योग करना जरूरी है।