सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dgp, meeting, security

Jammu News: डीजीपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

विज्ञापन
dgp, meeting, security
डीजीपी ने जम्मू में पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक करते स्त्रोत पुलिस
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस महानिदेशक नलीन प्रभात ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। प्रदेश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, कानून-व्यवस्था और संवेदनशील इलाकों की स्थिति पर चर्चा की गई। डीजीपी ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, जमीनी स्तर पर सतर्कता बढ़ाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

सूत्रों के अनुसार बैठक में आतंकवाद, नशा तस्करी, संगठित अपराध और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हर स्थिति में अलर्ट रहना होगा। बैठक में एडीजीपी आर्म्ड आनंद जैन, आईजी जम्मू भीमसेन टूटी, आईजी सुरक्षा सुजीत सिंह, डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज श्रीधर पाटिल, डीआईजी ट्रैफिक डॉ. हसीब मुगल, एसएसपी जम्मू मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed