{"_id":"6a0cfcb99e673a5f7906e848","slug":"terrorist-activities-increased-in-the-hilly-areas-of-jammu-before-the-amarnath-yatra-alert-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू के पहाड़ी इलाकों में बढ़ीं आतंकी गतिविधियां, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू के पहाड़ी इलाकों में बढ़ीं आतंकी गतिविधियां, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 May 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
सार
पुंछ के एलओसी से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। खुफिया इनपुट के मुताबिक पुंछ, राजोरी, किश्तवाड़, डोडा और ऊधमपुर के जंगलों व ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकियों की मूवमेंट देखी जा रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर आतंकियों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। पुंछ के एलओसी से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। खुफिया इनपुट के मुताबिक पुंछ, राजोरी, किश्तवाड़, डोडा और ऊधमपुर के जंगलों व ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकियों की मूवमेंट देखी जा रही है।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार, किश्तवाड़ के छात्रू इलाके में तीन महीने पहले जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह और उसके छह साथियों के मारे जाने के बाद आतंकी गतिविधियां कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई थीं। अब गर्मी बढ़ने और अमरनाथ यात्रा नजदीक आने के साथ आतंकी फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की आशंका के बीच सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त तलाशी अभियान तेज कर दिए हैं। जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में ड्रोन, थर्मल इमेजर और आधुनिक निगरानी उपकरणों की मदद से लगातार निगरानी रखी जा रही है।