सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kasim nagar, religious event, upror

Jammu News: कासिम नगर में धार्मिक कार्यक्रम को लेकर हंगामा

विज्ञापन
kasim nagar, religious event, upror
विज्ञापन
जम्मू। कासिम नगर में मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि एक समुदाय की ओर से बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक कार्यक्रम किया जा रहा था। सड़क पर टेंट लगाए गए थे और तेज आवाज में स्पीकर चलाए जा रहे थे जिससे यातायात प्रभावित हो गया।
Trending Videos

काफी संख्या में लोगों के एकत्रित होने से माहौल तनावपूर्ण बन गया। स्थिति बिगड़ती देखकर पुलिस को मौके पर पहुंची। बाग-ए-बाहु थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर हालात को संभाला। बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति धार्मिक आयोजन किया जा रहा था।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed