सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   table tennis, inter zonal competition

टेबल टेनिस : अंडर-14 में जम्मू के ईशान ने आहन, 17 में प्रणवत ने सत्यम को हराया

विज्ञापन
table tennis, inter zonal competition
विज्ञापन
जम्मू। एमए स्टेडियम और जम्मू विश्वविद्यालय में अंडर-14 और 17 अंतर जोनल जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं जारी हैं। मंगलवार को टेबल टेनिस के मुकाबले हुए। अंडर-14 के सेमीफाइनल में जम्मू के ईशान ने गांधी नगर को 2-0 से पराजित किया। आहन ने गांधी नगर के समरदेव को 2-0 से हराया। फाइनल मुकाबले में ईशान ने आहन को 3-1 सेट से हराया। इसी तरह अंडर-17 वर्ग में जम्मू के सत्यम ने शौर्य को 2-0 को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में गांधी नगर के प्रणवत ने सतवारी के रिधम को 2-0 से हराया और फाइनल में गांधी नगर के प्रणवत ने सत्यम को 3-2 से पराजित किया।
Trending Videos

योग में एचएसएस राजपुरा के अशोक मेहरा, 51 किलो भार वर्ग में एचएसएस मरजली के कनव सैनी पहले, जीएमएस पुरना पिंड के अरुण दूसरे, 55 किलो वर्ग में एचएसएस आरएस पुरा के सौरभ और जीएचएस मरजली के अभि वर्मा पहले व दूसरे स्थान पर रहे। 60 किलो वर्ग में जीएचएस सतरयान के धीरज सिंह चिब पहले, जीएचएस चक जराल के अमन कुमार दूसरे, 65 किलो वर्ग में भारती शिक्षा केंद्र के अंश पहले, एचएसएस चकरोही के लकी कुमार दूसरे, 71 किलो वर्ग में जीएचएसएस ज्यौड़िया के नातिक शर्मा पहले, एचएसएस कोटली के इमरान चौधरी दूसरे स्थान रहे। कबड्डी में अंडर-17 में जम्मू ने डंसाल को 57-35, बिश्नाह ने भलवाल को 16-13, ज्यौड़ियां ने सतवारी को 42-16, अंडर-14 में खौड़ ने आरएस पुरा को 32-15, गांधी नगर ने मढ़ को 34-22, मीरां साहिब ने अरनिया को 30-13 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed