सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DIG reviews security, preparedness in Shiv Khori belt in Reasi Jammu

शिव खोड़ी में हाई अलर्ट: आतंकी हमले के बाद बढ़ी सतर्कता, डीआईजी ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 02 May 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

रियासी के शिव खोड़ी-रांसू क्षेत्र में डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

DIG reviews security, preparedness in Shiv Khori belt in Reasi Jammu
डीआईजी जम्मू शिव कुमार शर्मा
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शिव खोड़ी-रांसू क्षेत्र में शनिवार को पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निगरानी प्रणाली के प्रभावी उपयोग और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
Trending Videos


अधिकारियों के अनुसार, डीआईजी ने तेरयाथ क्षेत्र का भी दौरा कर मौके पर सुरक्षा ऑडिट किया। इसी इलाके में 9 जून 2024 को आतंकियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमला किया था जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 33 घायल हुए थे। हमले के दौरान बस खाई में गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने शिव खोड़ी यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ की तैनाती और तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने एक्स-रे बैगेज स्कैनिंग, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, बाजार, बस स्टैंड और यात्रा पर्ची काउंटर सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। डीआईजी ने यात्रियों से भी बातचीत कर उनकी सुरक्षा और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और अनुकूल माहौल बनाए रखना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed