{"_id":"698259cb676b70032b084f7f","slug":"direct-bus-service-started-from-jammu-to-six-major-religious-cities-of-the-country-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: जम्मू से देश के छह प्रमुख धार्मिक शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू, सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: जम्मू से देश के छह प्रमुख धार्मिक शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू, सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिखाई हरी झंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सार
इन बस सेवाओं के तहत जम्मू से आनंदपुर साहिब, शारदा शरीफ (राजोरी), ज्वाला जी, अजमेर शरीफ और सरधना (मेरठ) के लिए नियमित बसें चलाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने एमए स्टेडियम से अजमेर शरीफ, आनंदपुर साहिब और ज्वालाजी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए बसों को हरी झंडी दिखाई।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
धार्मिक स्थलों तक आम लोगों की पहुंच को आसान बनाने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (जेकेएसआरटीसी) ने जम्मू से देश के छह प्रमुख धार्मिक शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। मंगलवार को एमए स्टेडियम जम्मू से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इन बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Trending Videos
इन बस सेवाओं के तहत जम्मू से आनंदपुर साहिब, शारदा शरीफ (राजोरी), ज्वाला जी, अजमेर शरीफ और सरधना (मेरठ) के लिए नियमित बसें चलाई जाएंगी। इससे पहले भी जेकेएसआरटीसी अमृतसर समेत अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी बस सेवाएं चला रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और जेकेएसआरटीसी की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की जनहितकारी सेवाएं न सिर्फ धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा देंगी बल्कि राज्यों के बीच संपर्क और पर्यटन को भी मजबूती देंगी। परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि जेकेएसआरटीसी भविष्य में भी लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए नई बस सेवाएं शुरू करेगी।
