{"_id":"6a42dea9abfc989b980b6d26","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1062-949939-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सिर्फ गणित नहीं, देश की नीतियां बनाने में भी काम आती है सांख्यिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सिर्फ गणित नहीं, देश की नीतियां बनाने में भी काम आती है सांख्यिकी
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रोमेश कुमार गुप्ता स्रोत - कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट - फोटो अटैच है
- जीजीएम साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर छात्रों को बताया डेटा का बढ़ता महत्व
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीजीएम साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को छात्रों को बताया गया कि आज सरकारी योजनाओं से लेकर डेटा साइंस तक लगभग हर क्षेत्र में सांख्यिकी की भूमिका लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम में प्रशासनिक आंकड़ों के बेहतर इस्तेमाल, नीति निर्माण में उनकी अहम भूमिका और इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
कॉलेज के सांख्यिकी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का विषय प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता का बेहतर उपयोग था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रोमेश कुमार गुप्ता ने की। गुप्ता ने कहा कि सरकारी विभागों में उपलब्ध आंकड़ों का सही संग्रह, विश्लेषण और उपयोग बेहतर फैसले लेने, योजनाओं की निगरानी करने और लोगों तक सेवाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस देश के प्रसिद्ध सांख्यिकीविद् प्रो. पीसी महालनोबिस की जयंती पर मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक आंकड़ों के बेहतर उपयोग, सरकारी योजनाओं की निगरानी, नीति निर्माण और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सांख्यिकी की भूमिका पर चर्चा की गई।