{"_id":"69f66152991eb17a630d046b","slug":"education-news-samba-news-c-272-1-raj1001-107158-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी के स्कूलों में चैटबॉट और \nडिजिटल हाजिरी लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी के स्कूलों में चैटबॉट और डिजिटल हाजिरी लगाने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
सीईओ ने सभी सरकारी स्कूलों में आधिकारिक परिपत्र जारी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सरकारी स्कूलों में वीएसके–शिक्षक सहायक चैटबॉट, डिजी-लर्न/स्टडी बडी प्लेटफॉर्म और स्टूडेंट अटेंडेंस चैटबॉट सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) राजोेरी मोहम्मद हाफिज शेख ने एक आधिकारिक परिपत्र जारी किया है। इसके अनुसार इन डिजिटल पहलों का उद्देश्य स्कूलों में छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना, पारदर्शिता बढ़ाना और शैक्षणिक व्यवस्था में जवाबदेही स्थापित करना है। शिक्षक सहायक चैटबॉट को एक डिजिटल शिक्षण सहायक के रूप में विकसित किया गया है जो शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता वाले तैयार शिक्षण संसाधन और शैक्षणिक सहायता प्रदान करता है। सीईओ ने बताया कि हाल में जम्मू में स्कूल शिक्षा निदेशक के साथ हुई समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि राजोरी में इस पहल के कार्यान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण कुछ स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों की उदासीनता बताया गया।
-- -- -- -
सभी स्कूल प्रमुखों को सख्त निर्देश
परिपत्र में प्राथमिक, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि छात्रों की उपस्थिति राेज वीएसके स्टूडेंट बॉट से दर्ज की जाए। शिक्षक प्रतिदिन शिक्षक सहायक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें। छात्र डिजी-लर्न/स्टडी बडी चैटबॉट का नियमित उपयोग करें। प्रिंसिपल, जोनल शिक्षा अधिकारी और हेडमास्टरों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उनके अधीन सभी स्कूल इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
-- -
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी भी स्तर पर इन निर्देशों की अनदेखी या लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Trending Videos