{"_id":"6a0a2f68bfe356624c00a06f","slug":"employee-news-jammu-news-c-10-jmu1062-914948-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने माफी न मांगी तो 18 से हड़ताल : नर्सेज एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने माफी न मांगी तो 18 से हड़ताल : नर्सेज एसोसिएशन
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड संख्या सात जहां अरविंद गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने नर्सिंग इंचार्ज से अभद्रता
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-जीएमसी में नर्स से अभद्रता के आरोप मामले में विधायक की एलजी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के इमरजेंसी वार्ड में नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता के आरोप मामले में नर्सेज एसोसिएशन विधायक अरविंद गुप्ता से मांफी मंगवाने पर अड़ गई है। एसोसिएशन ने विधायक की शिकायत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि विधायक ने 18 मई तक माफी नहीं मांगी तो हड़ताल व धरना-प्रदर्शन करेंगे।
एसोसिएशन के अनुसार जीएमसी के इमरजेंसी वार्ड सात में 14 मई को विधायक अरविंद गुप्ता पहुंचे। यहां भर्ती मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने की शिकायत पर विधायक ने मेडिकल स्टॉफ के खिलाफ नाराजगी जताई। विधायक के साथ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. बीरेंद्र त्रिसल व हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ.संजीव गुप्ता भी थे। विधायक कक्ष में पहुंचे और मरीज को लेकर पूछताछ की। वहां नर्सिंग स्टॉफ तस्लीमा ने विधायक को गुड मार्निंग कहा लेकिन विधायक उनसे अभद्रता से पेश आए। किसी ने इसकी वीडियो वायरल कर दी। जीएमसी नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष कांता देवी ने कहा कि विधायक का इस तरह की भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है। इसे लेकर उनको माफी मांगनी चाहिए। विधायक की शिकायत उपराज्यपाल से कर कार्रवाई की मांग की गई है।
-- -- -- -- -
किसी मरीज के साथ नहीं होने देंगे अनदेखी
सिर्फ मरीज के इलाज को लेकर जानकारी ले रहे थे। जनप्रतिनिधि जनभावना और सूचना पर पहुंचते हैं। वीडियो में किसी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया है। यह वीडियो में साफ दिख रहा है। यदि जनता के हितों को कोई अनदेखा करेगा तो हमारा व्यवहार इसी तरह रहेगा।
-अरविंद गुप्ता, विधायक