सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   power cut in jammu

Jammu News: कहीं लोड बढ़ने से तो कहीं तकनीकी खराबी से गुल रही बिजली, छूटा पसीना

विज्ञापन
power cut in jammu
विज्ञापन
पानी की आपूर्ति घटकर 48 एमजीडी रही, कई इलाकों में रोजमर्रा के काम प्रभावित

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में कहीं लोड बढ़ने से तो कहीं तकनीकी खराबी के कारण रविवार को दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को गर्मी में कष्ट झेलना पड़ रहा है और पीने के पानी का संकट भी गहरा गया है।
जम्मू यूनिवर्सिटी रोड के राजीव नगर, शास्त्री नगर, गांधी नगर, तालाब तिल्लो, जानीपुर सहित कई इलाकों में तार जलने और ट्रांसफार्मर के ट्रिप होने की समस्या सामने आई। लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं और जलने से बचाने के लिए बिजली बंद करनी पड़ी। दोपहर के समय बिजली न होने से लोग गर्मी से बचने के लिए खुली जगहों में टहलते रहे। शहर के नरवाल, सुजवां, नगरोटा, मिश्रीवाला सहित कई इलाकों में ट्रांसफार्मर जले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन सरदारी लाल ने कहा कि तकनीकी खराबी आ रही है। ट्रांसफार्मर ट्रिप हो रहे हैं। मौसम परिवर्तन के साथ कटौती कम होने की संभावना है। बिजली संकट के कारण जल आपूर्ति भी बाधित रही। तालाब तिल्लो, भगवती नगर, रूपनगर, पुराना शहर के जुलाखा मोहल्ला, पंजतीर्थी, सिद्दड़ा, मझीन, कासिम नगर, सुजवां, बठिंडी, शेख नगर और राजीव कालोनी सहित कई इलाकों में पानी का संकट रहा। लोग निजी टैंकर हायर कर प्यास बुझाने को मजबूर हुए।

-------
तीसरे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं
शेख नगर, कासिम नगर, सुजवां और बठिंडी में तीसरे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई। गांधी नगर, नरवाल, शास्त्री नगर, त्रिकुटा नगर और गंग्याल में भी पेयजल संकट रहा। पुराने बस स्टैंड में नल सूखे रहे, जिससे यात्री परेशान हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी में अक्सर पानी की आपूर्ति बाधित रहती है। तालाब तिल्लो के लक्की ने बताया कि तीन दिन से पानी नहीं आ रहा जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए हैं।
---------
रोजाना 100 फीडरों में तकनीकी खराबी
शहर में करीब 450 फीडर हैं जिनमें रोजाना लगभग 100 फीडरों में तकनीकी खराबी आ रही है। मरम्मत के बाद ही आपूर्ति बहाल की जा रही है।पेयजल आपूर्ति 54 एमजीडी की जरूरत के मुकाबले केवल 48 एमजीडी हो रही है। बिजली न होने से पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे संकट और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed