{"_id":"6a0a3027a84759c6120cd3d0","slug":"spiritual-news-jammu-news-c-10-jmu1062-915314-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मातृशक्ति बेटियों ने की श्री रघुनाथ जी \nकी आरती, भक्ति के रंग में डूबे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मातृशक्ति बेटियों ने की श्री रघुनाथ जी की आरती, भक्ति के रंग में डूबे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
श्री रघुनाथ मंदिर में बेटियों ने धार्मिक परंपरा का किया सजीव प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के ऐतिहासिक श्रीरघुनाथ मंदिर में आयोजित जम्मू आरती में मातृशक्ति बेटियों ने रविवार को श्रद्धा और भक्ति से धार्मिक अनुष्ठान कर भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। मंदिर परिसर आरती के मधुर शब्द और जयकारों से गूंज उठा।
शाम सात बजे मंदिर में घंटियों की आवाज सुन स्थानीय लोग और पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी। मां गंगा आरती, शिव तांडव स्तोत्र, भगवान श्री रघुनाथ जी और माता वैष्णो देवी की आरती प्रस्तुत की गई। श्रद्धालु भक्ति के रंग में डूबे रहे। कई श्रद्धालु हाथ जोड़कर मंत्रोच्चारण करते रहे, जबकि कुछ ने इसे मोबाइल में कैद किया। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीरघुनाथ मंदिर में शुरू हुए आयोजन में एक सप्ताह आरती विद्वान शास्त्रियों द्वारा विधि-विधान के साथ कराई जाती है, जबकि दूसरे सप्ताह प्रशिक्षित बेटियां इसकी जिम्मेदारी संभालती हैं। इसी क्रम में इस सप्ताह मंदिर में प्रशिक्षित बेटियों ने आरती की। श्रद्धालुओं का कहना था कि बेटियों द्वारा इस तरह धार्मिक परंपराओं का निर्वहन समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। इससे न केवल सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है, बल्कि नई पीढ़ी भी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ रही है।
-- -- -