{"_id":"6a0a2fe06f9d22a14b079fba","slug":"civik-news-jammu-news-c-10-jmu1062-915428-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सूदन बिरादरी ने नई समिति के गठन को बताया अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सूदन बिरादरी ने नई समिति के गठन को बताया अवैध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-बिरादरी 24 को बैठक कर बाबा सत्तो सिद्ध देव स्थान से जुड़े मुद्दों पर करेगी चर्चा
दोमाना। सूदन बिरादरी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को थाती में प्रधान मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें में निर्णय लिया गया कि बिरादरी एवं बाबा सत्तो सिद्ध देव स्थान के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए 24 मई को बाबा सत्तो सिद्ध देव स्थान में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में बिरादरी की नई समिति के गठन को अवैध बताया गया।
प्रधान मदन लाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दिया था लेकिन कार्यकारिणी ने उसे स्वीकार नहीं किया। मौजूदा कार्यकारिणी पूरी तरह सक्रिय है और उनके नेतृत्व में कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिरादरी में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में कुछ व्यक्तियों ने नई समिति की घोषणा की, जो अवैध है। नई समिति का गठन सर्वसम्मति और बिरादरी के प्रमुख सदस्यों की मौजूदगी में ही संभव है। उन्होंने सभी सदस्यों से 24 मई की बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने और देवस्थान के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा करने की अपील की। इस मौके पर महासचिव कृष्ण लाल शर्मा, उपप्रधान विनोद शर्मा, खजांची सुरेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, रमेश चंद्र मौजूद रहे। संवाद