फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Family of Lyman, who died of electrocution, to receive financial aid.

Jammu News: करंट से मृत लाइमैन के परिवार को मिलेगी 10 लाख की आर्थिक मदद

विज्ञापन
Family of Lyman, who died of electrocution, to receive financial aid.
एसडीएम अनुराधा ठाकुर ने कहा मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में जुटे लोगों ने नम आंखों से दी मृत लाइनमैन को अंतिम विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव बड़याल ब्राह्मणा में बिजली विभाग में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से जान गंवाने वाले लाइनमैन मंजूर अहमद का अंतिम संस्कार बुधवार को गमगीन माहौल में किया गया। इससे पहले एसडीएम अनुराधा ठाकुर ने मृत लाइनमैन के परिजनों को ढाढ्स बंधाया और दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता परिजनों को दिए जाने के साथ पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा परिजन मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत लाइनमैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मृतक की पत्नी रबीना बानो व बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल था। परिवार के बाग हुसैन व जाफर ने कहा कि घर का खर्च मंजूर अहमद पर निर्भर था, पर जान चले जाने पर अब क्या होगा।
विज्ञापन

इस दुखद अवसर पर पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल रहा और लोगों ने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने के लिए संवेदनाएं वयक्त कीं। अंतिम विदाई के अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed