{"_id":"695593d6f071a12f6206093c","slug":"farmers-camp-samba-news-c-289-1-sjam1009-110241-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खरपतवार रोकने के लिए किसान करें परंपरागत खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खरपतवार रोकने के लिए किसान करें परंपरागत खेती
विज्ञापन
विज्ञापन
समलाह में प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया जागरूक, 50 किसानों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कृषि विज्ञान केंद्र सांबा के सहयोग से अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना खरपतवार प्रबंधन ने पंचायत समलाह में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया। इसमें रबी फसलों के लिए खरपतवार प्रबंधन पर किसानों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि खेती में रसायनों के अधिक प्रयोग से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसानों को परंपरागत खेती पर जोर देना चाहिए। इससे फसल के उत्पादन में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में पंगवाल, माननु, कटेरा और बेहड़ी व अन्य गांवों से 50 किसानों ने भाग लिया। डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह मुख्य अतिथि रहे। मुख्य वैज्ञानिक एवं प्रधान अन्वेषक एआईसीआरपी डॉ. बीआर बाजया ने रबी फसलों के लिए उन्नत खरपतवार प्रबंधन तकनीकों की जानकारी दी। जैविक खेती प्रणालियों में यांत्रिक निराई-गुड़ाई अपनाने के बारे में बताया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनप्रीत कौर ने रबी फसलों में खरपतवार नाशकों के सुरक्षित व संतुलित उपयोग पर व्याख्यान दिया। ड्रोन आधारित खरपतवार नाशी छिड़काव जैसी नवीन तकनीकों पर भी चर्चा की। किसानों को 50 नैप सेक स्प्रे पंप वितरित किए गए। संवाद
Trending Videos