अमरनाथ यात्रा: जम्मू बेस कैंप से 964 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, चुनौतियों के बीच यात्रियों का सफर जारी
अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से 964 श्रद्धालुओं का नया जत्था बालटाल के लिए रवाना हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार तड़के जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से 964 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना हुआ। यह इस साल अब तक यात्रा पर जाने वाला सबसे छोटा जत्था है।
श्रद्धालुओं का यह जत्था 39 वाहनों में सवार होकर सुबह करीब 3 बजे बालटाल के लिए रवाना हुआ। इस नए जत्थे के प्रस्थान के साथ ही जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 1,41,712 हो गई है।
इससे पहले सोमवार को 1,056 और रविवार को 3,886 श्रद्धालुओं ने जम्मू बेस कैंप से यात्रा शुरू की थी। इस बार की 57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिसलन और मलबा हटाने के काम के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ था। बाद में सड़क को दोबारा खोल दिया गया, जिससे अमरनाथ यात्रियों की आवाजाही सुचारु हो सकी।