{"_id":"6a0e259b1727f70aea0d3eee","slug":"gmc-disciplinary-action-jammu-news-c-10-jmu1052-918141-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी के प्रोफेसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी के प्रोफेसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी में रेडियो डायग्नोसिस विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन मंगोत्रा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है। जांच के दौरान उन्होंने रियासी के डायग्नोस्टिक सेंटर में निजी प्रैक्टिस की बात कबूली। रिपोर्ट में बायोमेट्रिक अटेंडेंस में अनियमितता और स्टेशन छोड़ने की अनुमति न लेने की बात भी सामने आई।
एमिकस क्यूरी एसएस अहमद ने सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जरूरत बताई। जीएमसी जम्मू और सुपर स्पेशियलिटी में सीटी स्कैन मशीनों समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत पर हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान के मामले में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई।
एसएस अहमद ने आरोप लगाया कि कुछ अपवाद को छोड़कर सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के कई डॉक्टर नियमों के खिलाफ निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण पल्ली और जस्टिस रजनेश ओसवाल की डिवीजन बेंच ने जम्मू के एसएसपी को भी निर्देश दिया कि वे जांच से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड पेश करें। अगली सुनवाई दो जून को होगी। जेएनएफ
विज्ञापन
Trending Videos