{"_id":"6a0e2574dd899d1c6f0b7c21","slug":"water-problem-jammu-division-jammu-news-c-10-jmu1062-917453-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू संभाग में 80 लाख लोगों की मांग नहीं पूरी कर पा रहे 77 टैंकर, रोजाना आ रहीं 500 कॉल, सिर्फ 200 को मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू संभाग में 80 लाख लोगों की मांग नहीं पूरी कर पा रहे 77 टैंकर, रोजाना आ रहीं 500 कॉल, सिर्फ 200 को मिल रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतीश वालिया
जम्मू। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने पूरे जम्मू संभाग में पानी का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि करीब 80 लाख लोगों की प्यास बुझाने में जल शक्ति विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। विभाग के पास महज 30 टैंकर बचे हैं क्योंकि 15 साल की अवधि पूरी होने पर सात टैंकरों को कबाड़ घोषित किया जा चुका है। जल संकट से निपटने के लिए विभाग ने आनन-फानन में 47 निजी टैंकर हायर तो किए हैं लेकिन बढ़ती मांग के आगे 77 टैंकर भी लोगों को राहत देने में नाकाम हैं।
जल शक्ति विभाग के कंट्रोल रूम में पानी के लिए हाहाकार मचा है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर रोज एक-एक जिले से टैंकर के लिए 500 से ज्यादा फोन आ रहे हैं। विभाग सिर्फ 200 कॉल्स पर ही पानी की आपूर्ति कर पा रहा है जबकि बाकी कॉल्स को मजबूरी में छोड़ना पड़ रहा है। पानी न मिलने से परेशान लोगों को रकम चुकाकर निजी स्तर पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इससे जनता की जेब पर असर पड़ रहा है। लोगों को एक टैंकर के लिए 500 से 700 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।
-- -- -- -- --
कहां पर कितने टैंकर
शहर - टैंकर
जम्मू : सात
सांबा, कठुआ, उधमपुर, रियासी : 12
डोडा, पुंछ, रामबन : नौ
किश्तवाड़: दो
-- -- -- -- -- -
खरीदे जाएंगे 20 से ज्यादा टैंकर
लगातार तीन या उससे अधिक दिन तक नलों में पानी न आने के कारण मोहल्लों में टैंकर एकमात्र सहारा होते हैं। समय पर टैंकर मिलने से जनता को कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। स्थायी समाधान के लिए विभाग ने नए टैंकरों की खरीद का प्रस्ताव सचिवालय भेजा है। हरी झंडी मिलने के बाद विभाग द्वारा 20 से ज्यादा टैंकर खरीदे जाएंगे जिससे हर जिले में टैंकरों की संख्या बढ़ेगी और राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
विभाग में टैंकरों की कमी है जिसे देखते हुए निजी टैंकरों को हायर किया गया है। संकट को दूर करने के लिए नए टैंकरों की खरीद का प्रस्ताव सचिवालय भेजा गया है।
-कमल किशोर, एक्सईएन, मैकेनिकल

Trending Videos