{"_id":"6ade73909b5b7a73af047569","slug":"health-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1048154-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेहत की पड़ताल, बीमारियों से बचाव की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेहत की पड़ताल, बीमारियों से बचाव की पहल
विज्ञापन
आईआईआईएम में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करते निदेशक डॉ. जबीर अहमद। स्रोत: आईआईआ
- आईआईआईएम में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू, करीब 150 लोग ले रहे भाग
- फेनोम इंडिया पहल के तहत जुटेंगे स्वास्थ्य आंकड़े, रोकथाम और सटीक उपचार पर होगा शोध
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (आईआईआईएम) जम्मू में रविवार को तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू हुआ। यह शिविर फेनोम इंडिया-सीएसआईआर हेल्थ कोहोर्ट नॉलेज बेस (पीआई-चेक) पहल के तहत 27 अक्तूबर तक चलेगा। संस्थान के निदेशक डॉ. जबीर अहमद ने शिविर का उद्घाटन किया।
शिविर में संस्थान के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके जीवनसाथियों सहित करीब 150 लोग स्वेच्छा से भाग ले रहे हैं। जांच के दौरान फेफड़ों की कार्यक्षमता, लिवर और किडनी की स्थिति, कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) तथा लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं। डॉ. जबीर अहमद ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े रुझानों को समझना और बीमारियों की रोकथाम, शुरुआती पहचान तथा व्यक्तिगत उपचार के लिए शोध को बढ़ावा देना है। पीआई-चेक राष्ट्रीय स्तर की पहल है। इसमें सीएसआईआर की 37 प्रयोगशालाएं शामिल हैं। इसके तहत प्रतिभागियों के स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े एकत्र कर व्यापक डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
इन आंकड़ों का उपयोग जीवनशैली और अन्य कारकों का स्वास्थ्य पर प्रभाव समझने के साथ-साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग आधारित विश्लेषण में किया जा सकता है। इससे भविष्य में बीमारियों के जोखिम की पहचान और सटीक चिकित्सा से जुड़े अनुसंधान को मदद मिलने की उम्मीद है। शिविर का समन्वय डॉ. सुमित जी. गांधी कर रहे हैं।