{"_id":"6a77d6547c242f98430e418c","slug":"indian-railways-railway-employee-couples-now-have-the-opportunity-for-posting-at-the-same-location-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: रेलकर्मी पति-पत्नी को अब एक जगह पोस्टिंग का मौका, रेलवे बोर्ड ने जारी किए नए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: रेलकर्मी पति-पत्नी को अब एक जगह पोस्टिंग का मौका, रेलवे बोर्ड ने जारी किए नए आदेश
Sun, 09 Aug 2026 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
एचपी चौहान, जम्मू
एचपी चौहान, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:52 AM IST
सार
नए निर्देशों का उद्देश्य रेल कर्मचारियों को पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चलाने के साथ बच्चों की देखभाल में सुविधा देना है। बोर्ड ने विशेष रूप से 18 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों की देखभाल की जरूरत को ध्यान में रखने की बात कही है।
विज्ञापन
बोर्ड ने नए सिरे से आदेश जारी किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे में नौकरी करने वाले पति-पत्नी के लिए राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों के पति-पत्नी को एक ही स्थान पर तैनाती देने को लेकर नए सिरे से आदेश जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पति-पत्नी दोनों रेलवे कर्मचारी हों या एक रेलवे में और दूसरा किसी अन्य सरकारी सेवा में कार्यरत हो तो प्रशासनिक परिस्थितियों और उपलब्ध पदों के अनुसार उन्हें यथासंभव एक ही स्थान या नजदीकी स्टेशन पर तैनाती देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आरबीई संख्या 63/2026 के तहत 5 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया है। नए निर्देशों का उद्देश्य रेल कर्मचारियों को पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चलाने के साथ बच्चों की देखभाल में सुविधा देना है। बोर्ड ने विशेष रूप से 18 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों की देखभाल की जरूरत को ध्यान में रखने की बात कही है।
विज्ञापन
दोनों रेलकर्मी हैं तो एक साथ पोस्टिंग का प्रयास
यदि पति-पत्नी दोनों रेलवे कर्मचारी हैं और एक ही वरिष्ठता इकाई में कार्यरत हैं तो जरूरत पड़ने पर उन्हें एक साथ पोस्टिंग देने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, ऐसी तैनाती में यह सुनिश्चित करना होगा कि पति या पत्नी में से कोई एक दूसरे के सीधे अधीनस्थ के रूप में कार्य न करे।
विज्ञापन