फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Market problem

Jammu News: लिंक रोड बाजार में सार्वजनिक शौचालय की दरकार

विज्ञापन
Market problem
- 90 साल पुराने बाजार में पार्किंग और बिजली बनी सिरदर्द, तारों के जाल से हादसे का डर
विज्ञापन

- दुकानदार बोले - वाटर कूलर तक नहीं, सुविधाएं नहीं मिलीं तो कम हो जाएगी रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। महिलाओं के कपड़ों और शृंगार से जुड़े सामान के लिए शहर में अलग पहचान रखने वाला 90 साल पुराना लिंक रोड बाजार आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। बाजार में सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है। गर्मी में दुकानदारों और ग्राहकों के लिए पीने के पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
पार्किंग की समस्या, दिनभर लगने वाला जाम और बिजली के तारों का जाल परेशानी बढ़ा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के दौर में भी ऐतिहासिक बाजार की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

बाजार में दुकानों के बाहर लगे बिजली के मीटर और उनके आसपास बेतरतीब तरीके से फैले तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, तारों में शॉर्ट सर्किट होने और आग लगने का खतरा बना रहता है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे जाम लगता है। इसका असर बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या और कारोबार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिलाओं से जुड़ा बाजार, फिर
भी सार्वजनिक शौचालय नहीं
लिंक रोड बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंचती हैं। इसके बावजूद यहां एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि महिलाओं की सुविधा को देखते हुए बाजार में प्राथमिकता के आधार पर सार्वजनिक शौचालय बनाया जाना चाहिए।
---
महिलाओं के बाजार में सार्वजनिक शौचालय होना जरूरी है। पार्किंग की समस्या भी गंभीर है। भूमिगत पार्किंग की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क पर वाहनों का दबाव कम हो और जाम से राहत मिल सके।
- राजींद्र गुप्ता, अध्यक्ष लिंक रोड एसोसिएशन
---
मेरी दुकान करीब 40 साल से बाजार में है। बिजली की समस्या के कारण दुकानदारों के साथ ग्राहक भी परेशान होते हैं। बिजली नहीं होने से ग्राहक ज्यादा देर तक दुकानों में नहीं रुकते और इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ता है।
- दीपक गुप्ता, महासचिव लिंक रोड एसोसिएशन
---
समय के साथ बाजार की समस्याएं बढ़ती गईं लेकिन सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। बाजार में एक भी वाटर कूलर नहीं है। गर्मी के दिनों में दुकानदारों और ग्राहकों को पीने के पानी के लिए परेशानी होती है। प्रशासन को बाजार की मूलभूत सुविधाओं पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।
- संदीप गुप्ता, दुकानदार
------
करीब 70 साल से यहां दुकान है। बाजार की पुरानी पहचान आज भी कायम है लेकिन बिजली के तारों का जंजाल लगातार बढ़ता जा रहा है। दुकानों के साथ लगे मीटर और बेतरतीब तारों से कभी भी हादसा हो सकता है। तारों को व्यवस्थित करने के साथ उन्हें भूमिगत करने की मांग की।
- विवेक भंडारी, दुकानदार
---
पार्किंग के अभाव में सड़क पर खड़े होते हैं वाहन
लिंक रोड बाजार में दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। पर्याप्त पार्किंग नहीं होने के कारण लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे मार्ग संकरा हो जाता है और व्यस्त समय में जाम की स्थिति बनती है। दुकानदारों का कहना है कि पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान होने से बाजार में आने वाले ग्राहकों को राहत मिलेगी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

---
90 साल पुराने बाजार में दिखती है डोगरा संस्कृति की झलक
लिंक रोड बाजार का नाम शहर के कई बाजारों को आपस में जोड़ने वाले मार्ग के कारण पड़ा। यह मार्ग पुराने जम्मू शहर और नए इलाकों के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण रास्ता रहा है। बाजार के आसपास ऐतिहासिक राम मंदिर और हनुमान मंदिर भी हैं। क्षेत्र में आज भी पुराने स्थानीय रीति-रिवाजों और डोगरा संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed