{"_id":"6a7798b6aa1ecf5c5c00b568","slug":"road-accident-jammu-news-c-10-jmu1059-981941-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू से घर लौट रहा था नवविवाहित \nजोड़ा, हादसे में पति की की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू से घर लौट रहा था नवविवाहित जोड़ा, हादसे में पति की की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आठ महीने पहले हुई थी अजय की शादी, आंखों के सामने उजड़ गया अनु का सुहाग
- बत्रा अस्पताल के पास पीछे से अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार
- हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव, एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शादी के महज आठ महीने बाद अजय कुमार (25) की जिंदगी सड़क हादसे में खत्म हो गई। शनिवार को पत्नी के साथ जम्मू से घर लौट रहे अजय की बाइक को बत्रा अस्पताल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल हो गई। आंखों के सामने पति को दम तोड़ता देख अनु बेसुध हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
अजय कुमार उर्फ बबलू परगालता पंचायत के सराह गांव का रहने वाला था। वह पिता के साथ गांव में दुकान पर काम करता था। इकलौता बेटा होने के कारण उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे माता-पिता, बहन और पत्नी छोड़ गया है।
जानकारी के अनुसार अजय शनिवार को पत्नी के साथ किसी काम से जम्मू आया था। दोपहर बाद दोनों नरवाल से सिद्दड़ा होते हुए बाइक पर घर लौट रहे थे। बत्रा अस्पताल के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। अजय के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अनु को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
-- -
डेढ़ घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद अजय का शव करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस और अस्पताल को सूचना देकर एंबुलेंस भेजने की गुहार लगाई। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस पहुंचने में काफी समय लगा। बाद में घायल महिला को एंबुलेंस से जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर बाग-ए-बाहु पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
-- -
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बाग-ए-बाहु थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल ट्रक और उसके चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को साैंप दिया गया है।