{"_id":"6a7799715901a15bd7073aa6","slug":"railway-news-jammu-news-c-10-jmu1059-981606-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेलवे में भी आज से गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेलवे में भी आज से गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान, सभी जोनल रेलवे को रेलवे बोर्ड ने दिया निर्देश
- सभी जोनल रेलवे अपने आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करेंगे व्यापक प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का रेलवे भी व्यापक स्तर पर प्रचार करेगा। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों और रेलवे सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) को 9 से 17 अगस्त तक अभियान का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।
रेलवे बोर्ड की ओर से 5 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य उपयुक्त माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा।
बताया गया है कि संस्कृति मंत्रालय की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ लोगो, क्रिएटिव, ‘वंदे मातरम्’ थीम आधारित सामग्री, वेबसाइट बैनर और सोशल मीडिया कवर पेज समेत विभिन्न प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई गई है। सभी संबंधित रेलवे इकाइयों को इनका इस्तेमाल अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने कहा कि प्रचार सामग्री के माध्यम से अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। इसका उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
-- -