{"_id":"6a7798f56d342b82fc0271bc","slug":"theft-news-crime-jammu-news-c-10-jmu1059-981771-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ऑस्ट्रेलिया गया परिवार, बंद घर \nमें चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ऑस्ट्रेलिया गया परिवार, बंद घर में चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सतवारी के आजाद नगर में सरदार तीरथ सिंह के घर को बनाया निशाना
- मुख्य गेट पर था ताला, पड़ोसी ने टूटी खिड़की देखी तो वारदात का पता चला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सतवारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में चोरों ने ऑस्ट्रेलिया गए एक परिवार के बंद घर को निशाना बनाया है। चोर रसोई की खिड़की में लगे लोहे के जंगले तोड़कर अंदर घुसे और कमरों को खंगाला। वारदात का पता शनिवार सुबह चला, जब घर की देखभाल करने वाले पड़ोसी लाइट बंद करने आए थे।
चोरी सरदार तीरथ सिंह उर्फ पम्मी के घर में हुई है। परिवार के सदस्य करीब दो महीने पहले ऑस्ट्रेलिया गए थे। घर की देखभाल के लिए पड़ोसी के पास चाबी थी। वह कभी-कभी घर की सफाई और जरूरी काम देखने के लिए आते थे। शनिवार सुबह घर पहुंचा तो रसोई की खिड़की टूटी दिखी। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
कमरों में रखे बेड, महिलाओं के पर्स, बैग, अलमारी और दूसरे सामान को खंगाला गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गाड़ीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जरूरी साक्ष्य व दस्तावेज जुटाए। परिवार के लोग विदेश में होने के कारण अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घर से चोरों ने वास्तव में क्या-क्या सामान चुराया है।
विज्ञापन
परिवार के लौटने व जानकारी मिलने के बाद ही आकलन हो सकेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। ऐसे में चोरों ने घर की पहले से रेकी की होगी। पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है, हालांकि अभी तक उसके हाथ खाली है। लोगों ने पुलिस को रात के समय निगरानी बढ़ाने की मांग की है।