फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tirath Singh's house in Satwari's Azad Nagar targeted.

Jammu Kashmir: ऑस्ट्रेलिया गया परिवार, पीछे घर में चोरी; खिड़की तोड़कर घुसे चोर

Sun, 09 Aug 2026 11:16 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 09 Aug 2026 11:16 AM IST
सार

सतवारी के आजाद नगर में ऑस्ट्रेलिया गए परिवार के बंद घर में चोर खिड़की का जंगला तोड़कर घुसे और कमरों को खंगाल दिया।

विज्ञापन
Tirath Singh's house in Satwari's Azad Nagar targeted.
सतवारी क्षेत्र के आजाद नगर में घर की टूटी खिड़की। - फोटो : संवाद

विस्तार

सतवारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में चोरों ने ऑस्ट्रेलिया गए एक परिवार के बंद घर को निशाना बनाया है। चोर रसोई की खिड़की में लगे लोहे के जंगले तोड़कर अंदर घुसे और कमरों को खंगाला। वारदात का पता शनिवार सुबह चला, जब घर की देखभाल करने वाले पड़ोसी लाइट बंद करने आए थे।

विज्ञापन

Tirath Singh's house in Satwari's Azad Nagar targeted.
सतवारी क्षेत्र के आजाद नगर में घर के कमरे में बिखरा सामान। - फोटो : संवाद

चोरी सरदार तीरथ सिंह उर्फ पम्मी के घर में हुई है। परिवार के सदस्य करीब दो महीने पहले ऑस्ट्रेलिया गए थे। घर की देखभाल के लिए पड़ोसी के पास चाबी थी। वह कभी-कभी घर की सफाई और जरूरी काम देखने के लिए आते थे। शनिवार सुबह घर पहुंचा तो रसोई की खिड़की टूटी दिखी। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। कमरों में रखे बेड, महिलाओं के पर्स, बैग, अलमारी और दूसरे सामान को खंगाला गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गाड़ीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जरूरी साक्ष्य व दस्तावेज जुटाए। परिवार के लोग विदेश में होने के कारण अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घर से चोरों ने वास्तव में क्या-क्या सामान चुराया है।

परिवार के लौटने व जानकारी मिलने के बाद ही आकलन हो सकेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। ऐसे में चोरों ने घर की पहले से रेकी की होगी। पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है, हालांकि अभी तक उसके हाथ खाली है। लोगों ने पुलिस को रात के समय निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed