सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inter zonal competition

Jammu News: गांधीनगर का बैडमिंटन में दबदबा, सुहानी का दोनों वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन

विज्ञापन
inter zonal competition
विज्ञापन
जम्मू। अंतर जोनल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का वीरवार को समापन हुआ। एमए स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और योग के फाइनल मुकाबले हुए जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में गांधीनगर जोन का दबदबा रहा। सुहानी ने सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्ग में खिताब जीता। योग में जम्मू जोन ने कई खिताब अपने नाम किए। टेबल टेनिस में गांधीनगर जोन की मायरा चैंपियन बनीं। कबड्डी में अखनूर, गांधीनगर और मढ़ जोन की टीमों ने दमखम दिखाया।

युवा सेवा एवं खेल विभाग जम्मू द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जोन के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चार दिन तक अंडर-14 और 17 बॉयज व गर्ल्स वर्ग में मुकाबले हुए। बैडमिंटन अंडर-17 गर्ल्स के सिंगल में गांधीनगर जोन की सुहानी ने जम्मू की डायमंड राजपूत को 15-6 और 15-6 के सेट में हराया। डबल्स में सुहानी और पावनी गुप्ता की जोड़ी ने जम्मू जोन की डायमंड राजपूत और होनारप्रीत को 15-4 और 15-7 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 गर्ल्स के सिंगल मुकाबले में गांधी नगर जोन की किरत और जम्मू जोन की तेजस्विनी के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। तीन सेट तक चले मुकाबले में किरत ने पहला सेट 15-10 से जीता। दूसरे सेट में वापसी करते हुए तेजस्विनी ने 15-7 से मैच अपने नाम किया। अंतिम सेट में किरत ने 15-7 के अंतर से खिताब पर कब्जा किया। डबल्स में आर्या-सांवी की जोड़ी ने तेजस्विनी और अनविल को 15-6 और 15-2 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
Trending Videos

अंडर-17 में जम्मू जोन ने ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक सोलो में मारी बाजी
टेबिल टेनिस के अंडर-17 गर्ल्स में रोमांचक मुकाबले हुए। गांधीनगर की मायरा ने कड़े मुकाबले में सृष्टि को हराकर पहला स्थान हासिल किया। जम्मू जोन की कृतिका तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 वर्ग की ट्रेडिशनल योग स्पर्धा में जम्मू जोन विजेता रहा। आर्टिस्टिक सोलो में भलवाल और रिदमिक पेयर में गांधी नगर जोन ने खिताब जीता। अंडर-17 वर्ग में जम्मू जोन ने ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक सोलो में बाजी मारी जबकि मढ़ जोन ने रिदमिक पेयर में जीत हासिल की। कबड्डी अंडर-14 गर्ल्स में जम्मू, भलवाल और चौकी चौरा जोन ने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 में गांधीनगर जोन ने खौड़ और आरएस पुरा को हराया जबकि अखनूर ने अरनिया व मीरां साहिब के खिलाफ जीत दर्ज की। मढ़ जोन ने भी महत्वपूर्ण मुकाबलों में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed