{"_id":"66a77f8ac467842d7702ba60","slug":"jammu-akhnoor-accident-31-injured-as-high-speed-mini-bus-overturns-in-akhnoor-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhnoor Accident: अखनूर में तेज रफ्तार मिनी बस पलटने से 31 घायल, गंभीर रूप से घायल 12 लोग जीएमसी जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhnoor Accident: अखनूर में तेज रफ्तार मिनी बस पलटने से 31 घायल, गंभीर रूप से घायल 12 लोग जीएमसी जम्मू रेफर
Mon, 29 Jul 2024 05:09 PM IST
गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: गुलशन कुमार
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:09 PM IST
सार
अखनूर के मान्द्रियां के नोर गांव से अखनूर आ रही तेज रफ्तार मिनी बस पलट गई। इस हादसे में 31 लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ महीनो से जिला जम्मू के अखनूर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे मैरा मान्द्रियां के नोर गांव से अखनूर आ रही तेज रफ्तार मिनी बस पलट गई। इस हादसे में 31 लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चालक द्वारा नियंत्रित खो देने के कारण खुग्गा मोड़ के पास मिनी बस पलट गई। 22 सवारी की क्षमता वाली मिनी बस में लगभग 35 सवारियां सवार थीं। हादसे का पता चलते ही तुरंत स्थानीय लोगों व भारतीय सेना के जवानों ने घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अखनूर उप जिला अस्पताल के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मोहम्मद सलीम के अनुसार 31 यात्री घायल अवस्था में अखनूर अस्पताल पहुंचे, जिनमें गंभीर रूप से घायल तेरह को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफेर किया गया।
विज्ञापन